योजना चेक

इंडिपेंडेंट वेबसाइट · सरकारी वेबसाइट नहीं

हमारे बारे में

योजना चेक क्या है, कौन चलाता है, और यह क्या नहीं करता।

योजना चेक एक मुफ़्त वेबसाइट है। इसमें आप अपने परिवार के बारे में कुछ बातें भरते हैं। फिर यह बताती है कि केंद्र और आपके राज्य की कौन-सी सरकारी योजनाएँ आपके परिवार को मिल सकती हैं, साल में लगभग कितना पैसा मिल सकता है, किस बात से योजना रुक सकती है, और आवेदन कहाँ करना है।

हर योजना का अलग पेज भी है। उस पर योजना के नियम लिखे हैं, और वे सरकारी पेज भी, जहाँ से हमने नियम लिए।

यह सरकार की वेबसाइट नहीं है

योजना चेक सरकार की वेबसाइट नहीं है। इसका किसी सरकारी डिपार्टमेंट से कोई लेना-देना नहीं है।

हम किसी योजना का आवेदन नहीं लेते। हम किसी योजना का पैसा भी नहीं देते। आवेदन कहाँ होता है, यह हर योजना के पेज पर लिखा है।

हम कैसे काम करते हैं

  • हर रकम, हर शर्त और हर तारीख़ सरकार के अपने रिकॉर्ड से ली गई है, जैसे सरकारी ऑर्डर, गज़ट, गाइडलाइन, या योजना की सरकारी वेबसाइट। हर योजना के पेज पर उसका लिंक है, और यह भी कि हमने किस दिन देखा।
  • जो बात सिर्फ़ ख़बरों में या नेताओं के भाषण में है, उसे हम पक्की बात नहीं मानते।
  • टूल आपके फ़ोन या कंप्यूटर पर ही चलता है। हम आपका नाम, फ़ोन नंबर, आधार या बैंक की जानकारी नहीं माँगते। परिवार के बारे में आपके जवाब हमारे पास नहीं आते।
  • हमसे ग़लती हो जाए, तो हम उसे ठीक करते हैं और ग़लती बताएँ वाले पेज पर लिखते हैं।

पूरा तरीक़ा हम नियम कैसे लिखते हैं वाले पेज पर है।

वेबसाइट किसकी है, ख़र्च कौन देता है

योजना चेक PAV Technologies नाम की कंपनी की वेबसाइट है। पता: Amrapali Circle, Vaishali Nagar, Jaipur, Rajasthan 302021, India।

इसका पूरा ख़र्च PAV Technologies देती है। वेबसाइट मुफ़्त है। इस पर कोई ऐड नहीं है, और हम कुछ नहीं बेचते। कोई सरकारी डिपार्टमेंट, कोई नेता या पार्टी, या कोई दूसरी कंपनी हमें पैसा नहीं देती। कोई हमें यह भी नहीं बताता कि क्या लिखें।

हमसे बात करें

हमें contact@yojanacheck.com पर ईमेल करें। ज़्यादा जानकारी हमसे बात करें वाले पेज पर है।

अपडेट: