योजना चेक

इंडिपेंडेंट वेबसाइट · सरकारी वेबसाइट नहीं

डिस्क्लेमर

ध्यान रखने वाली बातें: यह सरकार की वेबसाइट नहीं है, और टूल का जवाब सरकार का फ़ैसला नहीं है।

योजना चेक (yojanacheck.com) सरकार की वेबसाइट नहीं है। यह न भारत सरकार की है, न किसी राज्य सरकार की। इसका किसी सरकारी डिपार्टमेंट से कोई लेना-देना नहीं है।

जानकारी कहाँ से है

हर योजना की रकम, शर्तें और तारीख़ें सरकार के अपने रिकॉर्ड से ली गई हैं। हर योजना के पेज पर उनका लिंक है, और यह भी कि हमने किस दिन देखा। सरकार नियम बदल सकती है। हो सकता है कि हमारे देखने के बाद कोई नियम बदल गया हो।

टूल के जवाब का मतलब

टूल का जवाब सिर्फ़ उन बातों से बनता है, जो आप भरते हैं। “हाँ” का मतलब यह नहीं कि पैसा पक्का मिलेगा। “नहीं” का मतलब यह नहीं कि आपको कोई और योजना या मदद नहीं मिल सकती।

कई योजनाओं में किसी सरकारी लिस्ट में नाम होना ज़रूरी है। वह लिस्ट टूल नहीं देख सकता। टूल हर सरकारी योजना भी नहीं देखता, सिर्फ़ वे, जो इस वेबसाइट पर हैं।

आख़िरी फ़ैसला सरकार का

कोई योजना मिलेगी या नहीं, और कितना पैसा मिलेगा, यह वही सरकारी दफ़्तर या बैंक तय करता है, जो उस योजना को चलाता है। आवेदन से पहले उस योजना की सरकारी वेबसाइट, दफ़्तर या हेल्पलाइन से पक्का कर लें।

लिंक

हम सिर्फ़ सरकारी वेबसाइटों के लिंक देते हैं। उन वेबसाइटों पर क्या लिखा है और वे कैसे चलती हैं, यह उन्हें चलाने वाले डिपार्टमेंट की ज़िम्मेदारी है, हमारी नहीं।

धोखे से बचें

योजना चेक कभी कोई फ़ीस, OTP, आधार या बैंक की जानकारी नहीं माँगता। कोई इस वेबसाइट के नाम पर ये चीज़ें माँगे, तो समझिए वह धोखा है।

पूरी शर्तें इस्तेमाल की शर्तें वाले पेज पर हैं।

अपडेट: