हमसे बात करें
योजना चेक से कैसे बात करें, और हम किस काम में मदद कर सकते हैं, किसमें नहीं।
हमें contact@yojanacheck.com पर ईमेल करें।
इनमें हम मदद कर सकते हैं
- किसी योजना के पेज या टूल में कोई रकम या शर्त ग़लत लगे। पेज का पता भेजें। हो सके, तो सही बात वाला सरकारी ऑर्डर भी। ग़लती बताएँ वाला पेज भी देखें।
- कोई योजना, जो हमारे पास नहीं है, पर होनी चाहिए।
- टूल का कोई जवाब, जो समझ में न आए।
इनमें हम मदद नहीं कर सकते
हम सरकारी दफ़्तर नहीं हैं। हम किसी योजना का आवेदन नहीं लेते। आपका स्टेटस नहीं देख सकते। पैसा नहीं दिलवा सकते। किसी सरकारी लिस्ट में नाम नहीं जुड़वा सकते।
इन कामों के लिए उस योजना की सरकारी वेबसाइट, हेल्पलाइन या दफ़्तर से बात करें। जहाँ हमें पता है, वहाँ हर योजना के पेज पर उसका पता लिखा है।
हमें अपना आधार, बैंक खाता, राशन कार्ड नंबर या कोई डॉक्यूमेंट न भेजें। हमें इनकी ज़रूरत नहीं है, और हम इन्हें नहीं रखते।
हम कभी पैसा नहीं माँगते
योजना चेक कभी कोई फ़ीस, OTP, आधार या बैंक की जानकारी नहीं माँगता। कोई योजना चेक के नाम पर ये चीज़ें माँगे, तो समझिए वह धोखा है।
हम कौन हैं
यह वेबसाइट PAV Technologies नाम की कंपनी की है। पता: Amrapali Circle, Vaishali Nagar, Jaipur, Rajasthan 302021, India। ज़्यादा जानकारी हमारे बारे में वाले पेज पर है।